उज्जैन में आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता में सी एम राइज विनोबा रतलाम की छात्रा कुमारी दिष्टी मीणा को मिला सम्मान
उज्जैन में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा दिष्टी मीणा पिता विजय मीणा ने गणित विषय में कंप्यूटेशनल थिंकिंग में अपना मॉडल प्रस्तुत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्र को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया
रतलाम( प्रकाशभारत न्यूज) सी एम राइज विनोबा रतलाम की छात्रा कुमारी दिष्टी मीणा पिता श्री विजय मीणा को जोन स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
उज्जैन में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा दिष्टी मीणा पिता विजय मीणा ने गणित विषय में कंप्यूटेशनल थिंकिंग में अपना मॉडल प्रस्तुत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्र को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया ।
विद्यालय के प्राचार्य संध्या वोहरा, उपप्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, प्रभारी प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा,मार्गदर्शी शिक्षक श्रीमती पारुल कागदी सहित श्रीमती शोभा ओझा, श्रीमती कविता वर्मा श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती हर्षिता सोलंकी, श्रीमती जया सोलंकी ने दिष्टि को बधाई दी।
What's Your Reaction?

