नामली में दिनदहाड़े चोरी : पुलिस ने 10 घंटे में किया खुलासा : सीसीटीवी से 300 किमी तक पीछा कर मेरठ के दो अंतरराज्यीय शातिर को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी इरफान सैफी एवं आमिर पठान, दोनों निवासी मेरठ (उ.प्र.) हैं। आरोपियों से लगभग 25.22 लाख रुपये कीमत का मश्रुका, चोरी में प्रयुक्त कार और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए।
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) थाना नामली क्षेत्र में हुई नकबजनी की गंभीर घटना का रतलाम पुलिस ने मात्र 10 घंटे में खुलासा करते हुए मेरठ (उत्तर प्रदेश) के दो कुख्यात अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोना-चांदी, घटना में प्रयुक्त कार और औजार जब्त किए गए हैं।
दिनांक 27 जनवरी को फरियादी सुरेश धाकड़ के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 303(2), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 300 किमी तक पीछा कर आरोपियों को नामली 4-लेन रोड के पास घेराबंदी कर पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी इरफान सैफी एवं आमिर पठान, दोनों निवासी मेरठ (उ.प्र.) हैं। आरोपियों से लगभग 25.22 लाख रुपये कीमत का मश्रुका, चोरी में प्रयुक्त कार और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए। आरोपी सूने मकानों को निशाना बनाकर हुलिया बदलकर वारदात करते थे। आरोपी मेरठ से मुंबई जा रहे थे राश्ते मे शराब पीने रुकते वक्त सुने मकान देख वारदात को अंजाम दिया था ।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड में हत्या, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?

