शस्त्रकला के अद्भुत करतबो के साथ निकलेंगे जवाहर व्यायाम शाला के सैकड़ो पहलवान

'स्व. नारायण पहलवान जी' जिन्होने इस चल समारोह की आधारशिला रखी थी, अपनी धार्मिक आस्थाओं तथा युवाओ के अंदर अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और श्रद्धा स्थापित करने के उद्देश्य से आपने जो बीड़ा उठाया था वह आज भी निस्तर गतिमान बना हुआ है

Sep 16, 2024 - 09:07
Sep 16, 2024 - 09:12
 0
शस्त्रकला के अद्भुत करतबो के साथ निकलेंगे जवाहर व्यायाम शाला के सैकड़ो पहलवान

रतलाम (प्रकाशभारत) मलखंब युद्ध कुश्ती और शस्त्र कला भारतीय संस्कृति की पहचान रही है इस संस्कृति को आज भी जीवित रखते हुए है, जवाहर व्यायाम शाला के सैकडो पहलवान दिन-रात, सुबह-शाम अखाड़े की मिट्टी से लड़ते हुए अपने दमखम और ताकत से अपने शरीर को बलवान आकर्षक और सुन्दरता प्रदान करते है। विगत 38 वर्षों से रतलाम शहर में गणेश उत्सव के समापन यानि अनंत चर्तुदर्शी के दिन हजारों की तादाद में अपने मार्गदर्शक उस्ताद खलिफाओं के साथ युवा तरूणाई जब शहर की सड़कों से निकलती है तो देखने वालों का उत्साह और जोश देखते ही बनता है, कुश्ती जगत के मसीहा कहे जाने वाले हजारों पहलवान के आदर्श पूर्व रतलाम केसरी 'स्व. नारायण पहलवान जी' जिन्होने इस चल समारोह की आधारशिला रखी थी, अपनी धार्मिक आस्थाओं तथा युवाओ के अंदर अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और श्रद्धा स्थापित करने के उद्देश्य से आपने जो बीड़ा उठाया था वह आज भी निस्तर गतिमान बना हुआ है

 रतलाम नगर की जीवन रेखा सज्जन मिल के बंद होने से लोगो में काफी निराशा व्याप्त थी मजदूर और व्यापारी इस चिंता में रहते थे कि मिल बंद होने से झांकी कैसे निकलेगी तब स्व. नारायण . पहलवान जी ने झांकी और अखाड़े दोनो का नेतृत्व अपने हाथो में लेकर रतलाम नगर की धर्मप्रेमी जनता को अनुपम सौगात प्रदान की। इस वर्ष भी इस धार्मिक और ऐतिहासिक पंरपरा का निर्वाह 17 सितम्बर को भव्यता के साथ किया जायेगा। जवाहर व्यायाम शाला 'अम्बर ग्रुप' द्वारा निकलने वाली दुधिया रोशनी से सृज्जित झिलमिलाती भव्य झांकी जिसका निर्माण श्री कांतिलाल माली द्वारा किया गया है ।

झांकी में महाभारत वर्णित पाण्डव पुत्र भीम, घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक जिन्हें पूरी दुनिया खाटू श्याम के नाम से श्रद्धा नमन करती है की सिर्जित किया है, 'हारे का सहारा' भगवान खाटू श्याम की समूर्ण लीला दर्शकों तक शहज पहुंचाई गई है की का निर्माण तीन भाग में किया गया है प्रथम भाग में भगवान कृष्ण को अपना शीश अर्पण करते हुए महादानी खाटूश्याम भगवान को बताया है, दूसरे दृश्य में महाभारत युद्ध की सार्थकता को दर्शाया है तथा अंतिम दृश्य में भगवान खाटू श्याम का दरबार दिखाया गया है। अखाड़े के संरक्षक दौलत जाट, सुरेश जाट, अखाड़े के संचालक वैभव जाट,गौरव जाट, के निर्देशन में लगभग 3000 पहलवान लखन बैंड और महादेव ढोल पार्टी के सुमधुर स्वर लहरियों के साथ आपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त मालखंब के छोटे नन्हे नन्हे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नगर का गौरव बढ़ाया हैं। आपनी अदभुत कला का मलखंब का प्रदर्शन करेंगे।

उक्त जानकारी जवाहर व्यायाम शाला के सचिव राजीव राय ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.