रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प, नागरिकों के जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता अनिवार्य है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति मे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता अनिवार्य है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सभी पुलिसकर्मियों ने यह शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और ।सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?

