रतलाम का नाम किया रोशन : कुश यादव राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा में चयनित : 68 वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

कुश यादव ने गत माह छतरपुर में आयोजित हुई 68 वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुश ने मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था

Feb 20, 2025 - 08:50
Feb 20, 2025 - 09:08
 0
रतलाम का नाम किया रोशन : कुश यादव राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा में चयनित : 68 वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुश यादव और बोधि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा के लिए हुआ और कुश ने मध्यप्रदेश की टीम से हिस्सा लेते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया l

 कुश यादव ने गत माह छतरपुर में आयोजित हुई 68 वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुश ने मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था l 

कुश यादव ने दिनांक 6 फरवरी से 9 फरवरी तक छतरपुर में ही मध्यप्रदेश की टीम का प्रशिक्षण कैंप लगा था और फिर वही से ही 10 फरवरी को टीम संभाजी नगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई l 

जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कुश यादव ने 12 फरवरी से 16 फरवरी तक संभाजी नगर में आयोजित हुई 68 वी राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रतलाम शहर का नाम रोशन किया l 

 खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव,महेंद्र सिंह सोलंकी जिला क्रीड़ा अधिकारी, आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक मयंक जाट, सचिव विरेंद्र गुर्जर, निमित शर्मा, गौरव मेहता, अर्पित कुमावत, रईस खान, प्रवेश परमार, अभिषेक शर्मा, अभिषेक गुर्जर, पलाश कलंकी, शशांक बैरागी, अमित रावल, बबीता पांडे, राहुल दीक्षित और विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा खिलाड़ी को बधाई दी और उसके उज्वल भविष्य की कामना की l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.