वेस्टर्न रेलवे एम्प्लोयीज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने समर्थकों सहित नागर एवं गिरी के नेतृत्व में मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की

नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन हित सर्वोपरि रहेगा और मेरा और मेरे साथियों के कार्य संगठन को सशक्त बनाने में पूरी शक्ति से कार्य करेंगे

Apr 25, 2025 - 16:25
 0
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लोयीज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने समर्थकों सहित नागर एवं गिरी के नेतृत्व में मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने 55 समर्थको के साथ एम्प्लोयज यूनियन छोड़कर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोलंकी और साथियों के साथ मंडलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व मे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन हित सर्वोपरि रहेगा और मेरा और मेरे साथियों के कार्य संगठन को सशक्त बनाने में पूरी शक्ति से कार्य करेंगे।

आज वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की मंडल कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक मे विभिन्न मुद्दो पर संगठनात्मक चर्चा की गई, जिसमे कर्मचारी हितो के लिए विभिन्न शाखाओ से सुझाव लिए गए । जिसके पश्चात वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने 55 समर्थको के साथ एम्प्लोयज यूनियन छोड़कर मंडलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व मे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे प्रमुख रुप से राजेश माथुर,जयराम शर्मा, कमलेश मिश्रा,मनोज कुमार,रवि पटेल, हिम्मत यादव,डेविड कतारिया,कैलाश बोरासी,जितराम मीणा सहित 55 लोगो ने संगठन की सकारात्मक कार्यशेली एवं रेल कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की शपत लेकर मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की एवं साथ ही सर्वसम्मति से सोलंकी को सहायक मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया ।

उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सम्बोधित करते हुए कहा मज़दूर संघ कर्मचारी हित में कार्य करता हैं सभी एकजुट होकर कार्य करते रहे संगठन में प्रत्येक कार्यकर्त्ता को सम्मान दिया जायेगा l मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा सब मिलकर संगठन को मजबूत करे ।

कार्यक्रम का संचालन सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत ने किया एवं आभार सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने व्यक्त किया l

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर व सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बड़गोत्या,मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम,सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल,सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर,शेख जमील, राजेंद्र चौधरी, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, गौरव ठाकुर,अमित चौहान,बापी चौधरी,हिमांशु पिटारे, आशाराम मीणा,विशाल गुप्ता, अशोक टंडन,मोहित टांक, सुमित गर्ग,दिनेश छपरी, सुनील डागर,रूप सिंह बघेल सहित अन्य मौजूद रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.