अमरनाथ यात्रा के लिए 12 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना : स्व. अश्विन शर्मा को समर्पित यात्रा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
यह यात्रा स्वर्गीय अश्विन शर्मा की स्मृति को समर्पित है। रेलवे स्टेशन पर शहरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रतलाम से बुधवार शाम 12 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यह यात्रा स्वर्गीय अश्विन शर्मा की स्मृति को समर्पित है। रेलवे स्टेशन पर शहरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
यात्रा में प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, समाजसेवी विजय राठौर, मानु वर्मा, प्रतीक वर्मा, हर्ष जैन, अखिलेश पालीवाल, प्रशांत व्यास, नीरज सातवानी, गौरव सातवानी, विशाल जाट और सुमित शर्मा शामिल हैं। सभी श्रद्धालु 18 जुलाई को पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे।
रेलवे स्टेशन पर जवाहर व्यायामशाला के गौरव जाट पहलवान, अमन जाट, भाजपा नेता जुबिन जैन, घनश्याम पुरोहित, किशोर चौहान, विकास पुरोहित, मनीष शर्मा, जयेश राठौर, सुरेंद्र मीणा, पूरण शर्मा, अविनाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
What's Your Reaction?



