रोटरी क्लब रतलाम प्राइम में बढ़ती राजनीति से क्षुब्ध पूर्व अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने दिया इस्तीफा : बोले, क्लब समाजसेवा नहीं, सत्तासेवा में बदल गया है

शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि “क्लब अब समाजसेवा का मंच न रहकर राजनीतिक वफादारी का अड्डा बन गया है। बंगाल में किसी घटना पर क्लब संवेदनशील हो जाता है, लेकिन जब मुख्यमंत्री के गृह जिले या मध्यप्रदेश में ही रेप या अन्य जघन्य अपराध होते हैं, तो क्लब चुप्पी साध लेता है। क्यों?

Oct 10, 2025 - 20:04
 0
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम में बढ़ती राजनीति से क्षुब्ध पूर्व अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने दिया इस्तीफा : बोले, क्लब समाजसेवा नहीं, सत्तासेवा में बदल गया है

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को क्लब की सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने क्लब के भीतर पनप रही राजनीतिक प्रवृत्ति और पक्षपातपूर्ण रवैये पर गहरा असंतोष जताया है।

शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि “क्लब अब समाजसेवा का मंच न रहकर राजनीतिक वफादारी का अड्डा बन गया है। बंगाल में किसी घटना पर क्लब संवेदनशील हो जाता है, लेकिन जब मुख्यमंत्री के गृह जिले या मध्यप्रदेश में ही रेप या अन्य जघन्य अपराध होते हैं, तो क्लब चुप्पी साध लेता है। क्यों? क्योंकि भाजपा शासित राज्यों में भाजपा के खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता।”

उन्होंने आगे लिखा कि “हाल ही में जहरीली कफ सिरप से 20 गरीब बच्चों की मौत हुई, ऐसे समय में क्लब को कम से कम एक कैंडल मार्च या प्रतीकात्मक विरोध करना चाहिए था, पर किसी सदस्य ने हामी नहीं दी, क्योंकि सब भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा के खिलाफ खड़ा होना क्लब के लिए अपराध बन गया है।”

अमिताभ शर्मा ने कहा कि इन परिस्थितियों में उनका मन विचलित है और वे अब किसी भी तरह की राजनीतिक दबाव वाली संस्था का हिस्सा नहीं बन सकते। इसलिए उन्होंने सदस्यता और सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दि

या है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.