नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली : CBI जांच और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक घोटाले ने देश के 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है

May 17, 2026 - 12:54
 0
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली : CBI जांच और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) नीट(NEET)  पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देशभर के करीब 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस ने रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में विशाल मशाल रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए।

मशाल रैली धान मंडी से शुरू होकर शहीद चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक घोटाले ने देश के 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इस मामले में जवाबदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अब तक इस गंभीर मामले पर कोई ठोस बयान नहीं दिया है।

गहलोत ने मांग की कि पूरे मामले की तत्काल CBI जांच कराई जाए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने भी केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी बड़े आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया बेखौफ होकर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य खराब कर रहे हैं।

मशाल रैली में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कच्छवाया  जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चौहान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत शांति गवली प्रदीप राठौर मोहम्मद शेरानी सैलाना अगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लकी जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ग्रामीण कांग्रेस महासचिव जगदीश पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष मंगल पाटीदार जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय सैलाना युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हनी गहलोत  वरिष्ठ नेता जोएब आरिफ संगीता काकरिया शहर कांग्रेस महासचिव हितेश पैमाल रमेश पोरवाल उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय एनएसयूआई अध्यक्ष नितेश शर्मा हेमंत नेका रोहित मीणा पार्षद नासिर कुरेशी सलीम बागवान शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वसूद एवं सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.