रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी : कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान सीमा में प्रवेश से पहले एसी कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्रभावित कोच में करीब 68 यात्री सवार थे।

May 17, 2026 - 10:21
 0
रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी : कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए कोच से छलांग लगा दी। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान सीमा में प्रवेश से पहले एसी कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्रभावित कोच में करीब 68 यात्री सवार थे।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल ट्रेन का बिजली कनेक्शन बंद कर प्रभावित कोच को अलग किया। वहीं एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रैफिक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

हालांकि घटना स्थल कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन नजदीक होने के कारण रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन भी भेजी गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.