कांग्रेस ने रतलाम को दी नई संगठनात्मक ताक़त, हर्षविजय गहलोत बने जिला अध्यक्ष, शांतिलाल वर्मा को सौंपी गई शहर की कमान

यह नियुक्ति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी के मार्गदर्शन में की गई है। चुरु से सांसद राहुल कसवान ने जिले और शहर के कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा कर योग्य दावेदारों की सूची दिल्ली भेजी थी, जिस पर विचार-विमर्श के बाद यह अंतिम निर्णय लिया गया

Aug 16, 2025 - 17:23
Aug 16, 2025 - 17:27
 0
कांग्रेस ने रतलाम को दी नई संगठनात्मक ताक़त, हर्षविजय गहलोत बने जिला अध्यक्ष, शांतिलाल वर्मा को सौंपी गई शहर की कमान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने रतलाम जिले और शहर के लिए अपने नए संगठनात्मक नेतृत्व की घोषणा कर दी है। हर्षविजय गहलोत को रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शहर कांग्रेस की कमान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को सौंपी गई है।

यह नियुक्ति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी के मार्गदर्शन में की गई है। चुरु से सांसद राहुल कसवान ने जिले और शहर के कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा कर योग्य दावेदारों की सूची दिल्ली भेजी थी, जिस पर विचार-विमर्श के बाद यह अंतिम निर्णय लिया गया।

नवगठित नेतृत्व के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह नया नेतृत्व संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है, और आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों में गति आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.