कलेक्ट्रेट में हड़कंप: किसान ने खुद पर डाला केरोसिन : बोला- 3 साल से काट रहा हूं चक्कर : अधिकारियों की समझाइश से मामला हुआ शांत

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान को शांत कराया और उसकी समस्या सुनने का आश्वासन दिया।

May 26, 2026 - 16:18
 0
कलेक्ट्रेट में हड़कंप: किसान ने खुद पर डाला केरोसिन : बोला- 3 साल से काट रहा हूं चक्कर : अधिकारियों की समझाइश से मामला हुआ शांत

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने प्रशासनिक कार्रवाई से परेशान होकर खुद पर केरोसिन डाल लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल किसान को रोका और समझाइश देकर मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि किसान पिछले तीन वर्षों से अपनी खराब हुई प्याज और लहसुन की फसल के मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट और कृषि विभाग के चक्कर काट रहा था। किसान का आरोप है कि नकली दवा के इस्तेमाल से उसकी फसल पूरी तरह खराब हो गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कृषि विभाग ने संबंधित लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

किसान ने कहा कि लगातार आवेदन और शिकायतों के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। कई बार अधिकारियों के पास जाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिलते रहे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान को शांत कराया और उसकी समस्या सुनने का आश्वासन दिया।

मामले में अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि किसान की फसल खराब होने का मामला प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में नहीं आता है। इसी कारण शासन के नियमों के तहत मुआवजा स्वीकृत नहीं हो सका। हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.