शहर कांग्रेस ने शुरू किया "वोट चोर गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान : "भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर अपना एजेंडा लागू करना चाहती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिला प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि "भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर अपना एजेंडा लागू करना चाहती है और देश के नागरिकों के वोट देने के अधिकार छीन रही है।"
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर "वोट चोर गद्दी छोड़" आंदोलन के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को सुभाष नगर चौराहे से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिला प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि "भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर अपना एजेंडा लागू करना चाहती है और देश के नागरिकों के वोट देने के अधिकार छीन रही है।"
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह संगठन व मोर्चे बनाए हैं, उसी प्रकार चुनाव आयोग को भी अपने मोर्चे की तरह इस्तेमाल कर वोट चोरी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड जाकर जनता को भाजपा सरकार के षड्यंत्र से अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर पूर्व महापौर पारस सकलेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, यासमीन शेरानी, कुसुम चाहर, कमरुद्दीन कछवाय और बसंत पण्डया ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन "वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा" संयोजक रजनीकांत व्यास ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवाय ने व्यक्त किया।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजीव रावत, चंद्रशेखर शर्मा, प्रभु राठौड़, सुजीत उपाध्याय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, शैलेंद्र सिंह अठाना, राजनाथ यादव, प्रदीप राठौर, फखरुद्दीन मंसूरी, भारत सेन, मुबारिक खान, अकील खान, संगीता काकरिया, आरिफा कछवाया, भंवर सिंह चौहान, मनोज पाण्डेय, रोहित मीणा, हेमंत नेका, रिजवान शेख, अमर सिंह शेखावत, नीलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?



