रतलाम शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित : कमरुद्दीन कच्छवाया बने संगठन महासचिव
घोषित कार्यकारिणी में कुल 31 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव तथा सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही एक प्रवक्ता और एक सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने आज रतलाम शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन में उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कच्छवाया को संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में कुल 31 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव तथा सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही एक प्रवक्ता और एक सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 17 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस संबंध में जानकारी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा दी गई।
What's Your Reaction?



