माहुरकर ट्रॉफी में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले : चौथे दिन आरपीएफ, जीआरपी और इंजीनियरिंग की टीमों ने दर्ज की जीत : रिटायर्ड रेल कर्मचारियों ने भी दिखाया जज्बा, फ्रेंडली मैच बना आकर्षण का केंद्र
चौथे दिन के मुख्य अतिथि पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान एवं कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव रावत रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों की शुरुआत करवाई और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में रेलवे खेल मैदान पर आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी और इंजीनियरिंग की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
चौथे दिन के मुख्य अतिथि पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान एवं कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव रावत रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों की शुरुआत करवाई और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि पहले मैच में आरपीएफ और ब्रिज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आरपीएफ ने 80 रन से जीत हासिल की। राजेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में दाहोद टीम के नहीं पहुंचने के कारण टीआरओ टीम को वॉकओवर दिया गया।
तीसरा मैच जीआरपी और टेलीकॉम के बीच खेला गया, जिसमें जीआरपी ने 18 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में धर्मेंद्र मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मुकाबले में इंजीनियरिंग और उज्जैन के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें इंजीनियरिंग ने 4 विकेट से जीत हासिल की। नमोनारायण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रिटायर्ड कर्मचारियों के बीच फ्रेंडली मैच
मैचों के बाद रिटायर्ड रेल कर्मचारियों की संस्था पीएआर ‘ए’ और पीएआर ‘बी’ के बीच फ्रेंडली मैच भी खेला गया, जिसमें पीएआर ‘ए’ टीम विजयी रही। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इस उम्र में भी खेल के माध्यम से फिटनेस और मजबूत इच्छाशक्ति का संदेश दिया। इस मैच में अशोक भाना मैन ऑफ द मैच रहे।
रविवार को होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले
रविवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8 बजे जीआरपी और आरपीएफ के बीच, दूसरा मैच 10 बजे सीएंडडब्ल्यू और सिग्नल के बीच, तीसरा मैच दोपहर 12 बजे अकाउंट्स और पर्सनल के बीच तथा चौथा मैच दोपहर 2 बजे इंजीनियरिंग और टीआरओ के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, पीएआर सचिव रफीक मंसूरी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, संजय कुमार, बापी चौधरी, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, मोहित टांक, रूपसिंह बघेल, छोटूलाल लश्कर, यशवंत कैथवास सहित कई पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

