गुलाब चक्कर के आसपास से हटेंगे बैरिकेड्स : कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दिए निर्देश, आमजन को मिलेगी आवागमन में राहत
इसे देखते हुए कलेक्टर ने जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए बैरिकेड्स हटाने का निर्णय लिया है। इससे गुलाब चक्कर के आसपास आवागमन अधिक सुगम होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स अब हटाए जाएंगे। आम नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नगर निगम आयुक्त को बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि गुलाब चक्कर परिसर के नवश्रृंगार के बाद यहां प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते परिसर के आसपास बैरिकेड्स लगाए गए थे। हालांकि, इनसे आम नागरिकों के आवागमन में असुविधा हो रही थी।
इसे देखते हुए कलेक्टर ने जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए बैरिकेड्स हटाने का निर्णय लिया है। इससे गुलाब चक्कर के आसपास आवागमन अधिक सुगम होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?







