अवैध संबंध में युवक की हत्या : पत्नी के थे अपने देवर से अवैध संबंध
आरोपी राहुल गरवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपी राहुल द्वारा अपनी भाभी रेखा गरवाल के साथ मिलकर अपने भाई छोटू गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया।

रतलाम (प्रकाशभारत) रावटी थाना अंतर्गत युवक की हत्या के खुलासे ने एक बार फिर रिश्तों को तार तार कर दिया। 28 अप्रैल की रात्रि में रावटी थाना क्षेत्र के हरथली निवास छोटू गरवाल की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी थी।
पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ करने के पश्चात चौकाने वाला मामला उजागर हुआ जहा अवैध संबंध के कारण पत्नी और देवर ने मिल कर पति की हत्या कर दी।
हरथाली निवास छोटु ग्राम में अपनी पति रेखा और दो बच्चो के साथ रहता था। छोटु का भाई राहुल का रेखा के साथ अवैध संबंध थे जिसका पता चलने के बाद छोटु का आपनी पत्नी और भाई राहुल से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी रेखा और देवर राहुल ने छोटु की हत्या करने के इरादे से से रात को सोते समय राहुल पर हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस फोरेसिक टीम द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित घटना स्थल से महत्वपुर्ण साक्ष्य एकत्रित किये। मृतक के परिजनों एवम ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आए की घटना के दिन मृतक अपनी पत्नी रेखा गरवाल व दो बच्चो के साथ घर पर सो रहा था। घर के पास ही मृतक का छोटा भाई सोहन गरवाल भी सो रहा था। मृतक की पत्नी घटना के समय मृतक के पास ही सो रही थी परंतु हत्या करने वालों के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मना करने पर संदेह के घेरे में आई। मृतक की पत्नी रेखा गरवाल एवम मृतक के भाई सोहन गरवाल से विस्तृत पूछताछ की गई। विस्तृत पूछताछ एवम तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आए की मृतक की पत्नी का मृतक के एक और भाई राहुल गरवाल से प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे मे मृतक छोटु गरवाल को पता चलने पर मृतक छोटु गरवाल द्वारा अपने भाई और पत्नि से विवाद किया गया था। विवाद होने के उपरांत रेखा गरवाल व भाई राहुल गरवाल दोनो के द्वारा छोटु गरवाल को जान से मारने की योजना बनाई गई। दिनांक 29.04.2024 को आरोपी राहुल गरवाल द्वारा छोटु गरवाल के सो जाने पर योजनानुसार रेखा गरवाल के कहने पर आरोपी राहुल गरवाल ने कुल्हाड़ी से छोटु गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी राहुल गरवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी राहुल द्वारा अपनी भाभी रेखा गरवाल के साथ मिलकर अपने भाई छोटू गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों राहुल गरवाल एवम रेखा गरवाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार ने आरोपी से हत्या के प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े भी जब्त किए है।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने घटना विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारिकी लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवम एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलाम बघेल के मार्गदर्शन में रावटी थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान और रावटी साइबर सेल ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूरे घटनाक्रम में सराहनीय भूमिका रही :
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक जय प्रकाश चौहान थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी सैलाना, उनि रामसिंह खपेड, उनि निशा चौबे, प्र.आर जगदीश डाबे, प्र.आर बद्रीलाल चौधरी, आर महेश मईडा, आर राहुल मेडा, आर निलेश कटारा, आर राहुल चौहान, आर. अनिल अमलियार, आर राजेश बक्षी, आर बहादुर डांगी, आर मुकेश मेघवाल, आर भरत अलावा, आर विजय मोहनिया, म.आर. नेहा कुशवाह, म.आर. श्वेता नागर, म.आर. रुकमणी, म.आर. योगिता आदि एवं सायबर सेल रतलाम से उनि अमित शर्मा, प्रआर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्रआर हिम्मत सिंह, आर मयंक व्यास, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार आर तुषार का सराहनीय योगदान रहा।
What's Your Reaction?






