रतलाम कोर्ट से स्टे हटते ही जावरा फाटक से सेजवता तक बन रहे सिटी फोर लेन निर्माण में बाधा बने रहे अतिक्रमण हटाए गया।

आज सुबह भारी पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में बचा हुआ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। दरगाह का हिस्सा हटाने के बाद अब फोर लेन निर्माण का कार्य तेजी से होगा इसके पूर्व प्रशासन ने हनुमान मंदिर के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

Nov 27, 2024 - 11:50
 0
रतलाम कोर्ट से स्टे हटते ही जावरा फाटक से सेजवता तक बन रहे सिटी फोर लेन निर्माण में बाधा बने रहे अतिक्रमण हटाए गया।

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज ) रतलाम में जावरा फाटक से सेजावता तक बन रहे सिटी फोरलेन के निर्माण में बाधा बना रहे अतिक्रमण को तेजी से हटाए जा रहा है हालांकि फोरलेन निर्माण के रास्ते में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन निर्माण में पहलवान बाबा की दरगाह और उसके सामने स्थित हनुमान मंदिर का हिस्सा भी शामिल था, जो निर्माण कार्य में रुकावट पैदा कर रहे थे।

जिला प्रशासन ने पूर्व में इसे हटाने की कार्रवाई की थी। लेकिन दरगाह समिति ने इस पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट से स्टे लेकर तहसीलदार द्वारा की गई कारवाही को अनुचित व एक तरफ़ा बताया था। हालांकि, कोर्ट मे सुनवाई के बाद तहसीलदार द्वारा की गई कार्यवाही को सही मना और बचे हुए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए  

आज सुबह भारी पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में बचा हुआ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। दरगाह का हिस्सा हटाने के बाद अब फोर लेन निर्माण का कार्य तेजी से होगा इसके पूर्व प्रशासन ने हनुमान मंदिर के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

दरगाह और मंदिर से जुड़े मुद्दे संवेदनशील होने के कारण प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। 

दरगाह और मंदिर के हिस्से को हटाने के बाद अब जावरा फाटक से सेजावता तक बनने वाले 4.12 किलोमीटर लंबे फोर लेन निर्माण अब जल्दी बन कर तैयार हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.