भव्य स्वागत बना सियासी संकेत : हजारों की भीड़ जुटाकर पोरवाल ने दिखाया दम

खास बात यह रही कि खुद मंत्री विजयवर्गीय भी इस भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें इतनी बड़ी तैयारी की उम्मीद नहीं थी और पोरवाल की जमकर सराहना की।

Apr 13, 2026 - 13:25
Apr 13, 2026 - 13:56
 0
भव्य स्वागत बना सियासी संकेत : हजारों की भीड़ जुटाकर  पोरवाल ने दिखाया दम

चर्चा चौराहे की...........

सुजीत उपाध्याय 

रतलाम की राजनीति में इन दिनों शहर में एक ही चर्चा जोरों पर है धरातल पर पकड़ और ताकत का प्रदर्शन। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के रतलाम दौरे ने इस बात को फिर साबित कर दिया कि राजनीति में सिर्फ पद नहीं, बल्कि जनसमर्थन ही असली ताकत होता है।

रतलाम क्रिकेट लीग में शामिल होने पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय का स्वागत जिस अंदाज में हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 2000 लोगों को आमंत्रित कर शक्ति प्रदर्शन कर दिया। इस आयोजन में भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर जिले भर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खास बात यह रही कि खुद मंत्री विजयवर्गीय भी इस भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें इतनी बड़ी तैयारी की उम्मीद नहीं थी और पोरवाल की जमकर सराहना की। यहां तक कि क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भी, महापौर की मौजूदगी के बावजूद, पोरवाल को जो तवज्जो मिली, उसने कई राजनीतिक संकेत दे दिए।

मंत्री के इस व्यवहार ने साफ कर दिया कि अशोक पोरवाल उनके करीबी और भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, पोरवाल ने भी हजारों की भीड़ जुटाकर यह संदेश दे दिया कि रतलाम की सियासत में उनकी पकड़ मजबूत है।

अब शहर के चौराहों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यही चर्चा है—रतलाम में अगली पंक्ति की राजनीति में पोरवाल की भूमिका और भी मजबूत होती नजर आ रही है।

https://youtube.com/shorts/sEdrVV_I2d0?si=7GekO3cPkh58hr5e

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.