अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज की दत्तात्रेय की जयंती पर बैठक आयोजित : एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को ज्ञापन सौंपा : मठ मंदिरों से अतिक्रमण हटाने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी ने बताया की रतलाम के समाधि स्थलों के सरंक्षण के साथ ही प्रदेश भर के मामले में मंत्री काश्यप से चर्चा की गई। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज ने पुजारियों को मठ मंदिरों के मालिकाना हक की मांग की है।

Dec 16, 2024 - 20:35
Dec 16, 2024 - 20:37
 0
अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज की दत्तात्रेय की जयंती पर बैठक आयोजित : एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को ज्ञापन सौंपा : मठ मंदिरों से अतिक्रमण हटाने की मांग

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज  के रतलाम जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।  अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के वरिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गिरी , युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी , महासचिव दशरथ गिरी , अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गिरी इंदौर एवं रतलाम मंडल के आचार्य अभिषेक गिरी ने आयोजन में आतिथ्य दिया।

सर्वप्रथम भगवान दत्तात्रेयजी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोस्वामी समाज के विभिन्न मंडलो के महंतो एवं अध्यक्ष ने अपने मंडलो के आयोजनो की जानकारी दी। सभी मंडलो में परंपरा एवं समाज के कार्यो में समानता लाने पर जोर दिया गया। बैठक में गोस्वामी समाज के उज्जैन एवं बीकानेर के गुरूकुलों में प्रवेश के लिए भी जानकारी दी।

बैठक में गोस्वामी समाज एवं सनातन धर्म के सभी मठ मंदिरों एवं समाधि स्थलों के सरंक्षण के लिए शासन से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को इस सबंध में ज्ञापन भी दिया गया। 

युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी ने बताया की रतलाम के समाधि स्थलों के सरंक्षण के साथ ही प्रदेश भर के मामले में मंत्री काश्यप से चर्चा की गई। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज ने पुजारियों को मठ मंदिरों के मालिकाना हक की मांग की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को पत्र लिखा है। पुजारी को मठ मंदिरों पर मालिकाना अधिकार मिले एवं सरकार द्वारा ठोस पालिसी बनाने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन की बात भी कही है।

मध्य प्रदेश पुजारी बोर्ड का गठन किया जाए

युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि समाज ने मंत्री काश्यप के माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से  मांग की है कि पुजारी के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाया जाय।समाज के मठ मंदिरों और समाधि स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। मठ मंदिरों पर सरकारी हस्तक्षेप बंद हो।इसके लिए शासन एक ठोस नीति बनाए। ताकि मठ मंदिरों को संरक्षण मिले। मध्य प्रदेश के लाखों पुजारियों कई वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। पुजारी की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। मठ मंदिर की जमीन जिसमें 15 एकड़ तक सरकारी हस्तक्षेप से हमेशा के लिए मुक्त की जाए। पुजारी के उत्थान के लिए मध्य प्रदेश पुजारी बोर्ड का गठन किया जाए जिसमें समस्त पुजारियों का प्रतिनिधित्व हो। इस अवसर पर रतलाम मंडल के महंत भंवर गिरी ,  मंडल अध्यक्ष प्रकाश गिरी, सचिव विनोद गिरी, सह सचिव जसवंत गिरी, मंडल आचार्य अभिषेक गिरी, संजय पुरी , मनोहर पुरी पिपलौदा, विक्रम गिरी,शिव भारती, मुकेश भारती, जावरा मण्डल महन्त प्रदीप गिरी जी, पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष दिलीप पुरी , मंगल गिरी  ललित गिरी , मोहित गिरी, दीपक गिरी  और समाज के वरिष्ट समाजजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.