दो करोड रुपये से अधिक की धोखाधडी करने वाले जालसाज युगल को जावरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को माननीय न्यायालय जावरा पेश किया जाकर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से पुछताछ की जा रही है । आरोपी द्वारा फावडा फेक्ट्री मे इन्वेस्ट करने , प्रोपर्टी का बिजनेस करके ज्यादा मुनाफा देने के नाम पर लोगो से करोडो रुपये प्राप्त कर लाखो रुपये मुनाफा के तोर पर दिया गया था

Mar 18, 2025 - 20:40
Mar 18, 2025 - 20:41
 0
दो करोड रुपये से अधिक की धोखाधडी करने वाले जालसाज युगल को जावरा  पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) जावरा शहर के एक जालसाज पति पत्नी ने मिलकर एक वर्ग विशेष के लोगों को ज्यादा लाभ का लालच दे कर 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी आबिद पिता राशिद उर्फ रशिद मेव उम्र 36 वर्ष नि.अकब मकबरा ,अजमेरी गेट जावरा को अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी नीलु पति आबिद मेव उम्र 38 साल निवासी अकब मकबरा अजमेरी गेट जावरा को पुर्व मे ही गिरफ्तार कर लिया था।

  जावरा पुलिस के अनुसार फरियादी अता मोहम्मद पिता मो.आरिफ जाति मुसलमान उम्र 20 वर्ष नि.बरफखाना जावरा जिला रतलाम ने रिपोर्ट किया कि आबिद पिता रसीद निवासी अकब मकबरा जावरा और उसकी पत्नी नीलू ने फरियादी व अलग अलग व्यक्तियो के साथ किसी के साथ प्रापर्टी का बिजनेस मे इन्वेस्ट करने के नाम पर,किसी से रुपया दुगुना करने के नाम पर, किसी को रुपये देकर बडा मुनाफा लोटाने के नाम पर अनियमित रुप से रुपये जमा करने हेतु लेकर कुल 2 करोङ 21 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधङी की है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर 57/2025 धारा- 420 भादवि,अनियमित जमा योजना प्रतिबन्ध अधिनियम कि धारा-21(1,2,3) का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । 

  रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियो की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपियो तलाश पतारसी एवं दबिश के निर्देश दिये । दिनांक 17.03.2025 को उनि रघुवीर जोशी मय टीम के सायबर सेल एवं मुखबिर सुचना पर दबिश दी जाकर अजमेर राजस्थान से आरोपी आबिद पिता राशिद मेव उम्र 36 वर्ष नि.अकब मकबरा जावरा को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय जावरा पेश किया जाकर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से पुछताछ की जा रही है । आरोपी द्वारा फावडा फेक्ट्री मे इन्वेस्ट करने , प्रोपर्टी का बिजनेस करके ज्यादा मुनाफा देने के नाम पर लोगो से करोडो रुपये प्राप्त कर लाखो रुपये मुनाफा के तोर पर दिया गया था । आरोपी द्वारा पीडितो के साथ रुपयो का अधिकतम लेन देन केश के माध्यम से तथा कुछ लेनदेन बैंक के माध्यम से किया गया था । जो आरोपी एवं आरोपी से जुडे व्यक्तियो के बैंक खाते एवं उनकी संपत्ति की जानकारी प्राप्त की जा रही है । उक्त मामले मे दिनांक 25.02.2025 को आरोपी आबिद की पत्नि नीलु मेव की गिरफ्तारी की जाकर वर्तमान मे न्यायिक अभिरक्षा मे निरुध्द है ।  

इस प्रकरण में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि रघुवीर जोशी , कार्य प्रआर मृदंग सातपुते ,कार्य प्रआर 172 जाकीर खान , आरक्षक 194 राधेश्याम , आरक्षर 383 अभय , आरक्षक 96 ललित , आरक्षक 41 यशवंत , आरक्षक 463 राजेश , आरक्षक 1167 जीवन , आरक्षक 856 दीपक , आरक्षक 952 रामप्रसाद ,आरक्षक 821 शैलेन्द्र , आरक्षक 704 नारायण , आरक्षक 1027 सोनपाल, आरक्षक 23 रवि , आरक्षक 1008 मोहित , आरक्षक 275 सुरेन्द्र , आरक्षक 1085 रणजीत, आर 688 चंद्रपाल , आरक्षक 1036 सुगड , आरक्षक 609 आकाश , , म.आर 784 अंजना धाकड व सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.