शिक्षा एक संस्कार है और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की शिक्षकों की भूमिका अहम् है- मंत्री चेतन्य काश्यप : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन, संघ ने मंत्री काश्यप को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि बहुत कम ऐसे अवसर आते हैं जब इतनी बड़ी संख्या में शासकीय शिक्षक बिना किसी ट्रेनिंग, वर्कशॉप या आंदोलन के एकत्र हों। जनप्रतिनिधियों के सामने शिक्षकों और कर्मचारियों की इतनी मौजूदी तो आंदोलनों में ही नजर आती है परंतु यह आयोजन बिल्कुल अलग है।

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) राष्ट्रवाद का सबसे अच्छा चिंतन भारत में हुआ जिसमें शिक्षा और शिक्षकों की अहम् भूमिका है। शिक्षकों को सिर्फ सामान्य कर्मचारियों की तरह नहीं, अपितु अलग सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। स्वास्थ्य में सेवा की प्राथमिकता होती है तो शिक्षा में राष्ट्र निर्माण की विचारधारा की। शिक्षकों और उनके व्यवहार का बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शिक्षा एक संस्कार है। स्कूलों में संस्कार मिलते हैं। इसलिए शिक्षकों की भूमिका समाज में ‘दायित्व’ की है। शिक्षकों का अपने अधिकारों की बात रखना भी एक महत्वपूर्ण उपक्रम है, यह आवश्यक है और किया भी जाता है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन इसी संस्कार और उपक्रम का प्रतीक है।
ये उद्गार मप्र शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा विधायक सभागृह रतलाम में आयोजित शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन 2024 में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने की। विशेष अतिथि रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी रहे।
रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि बहुत कम ऐसे अवसर आते हैं जब इतनी बड़ी संख्या में शासकीय शिक्षक बिना किसी ट्रेनिंग, वर्कशॉप या आंदोलन के एकत्र हों। जनप्रतिनिधियों के सामने शिक्षकों और कर्मचारियों की इतनी मौजूदी तो आंदोलनों में ही नजर आती है परंतु यह आयोजन बिल्कुल अलग है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सफल और गुणवत्तापूर्ण आयोजन करते हुए अच्छा प्रयास किया है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के इस सकारात्मक प्रयास की प्रशंसा करते हुए राष्ट्र का भविष्य तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका को अहम् बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश प्रेरित है। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व अति महत्वपूर्ण है। बच्चे सुनने से ज्यादा शिक्षक को देखकर सीखते हैं। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी संबोधित किया।
उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने संघ की शिक्षकों से जुड़ी संघ की मांगों के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन का वाचन किया। तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में संभाग शुक्ला, जिला अध्यक्ष गौंड सहित पदाधिकारियों ने ज्ञापन मंत्री काश्यप को सौंपा।
What's Your Reaction?






