दाहोद वर्कशॉप में 16 कर्मचारियों द्वारा एम्पलाईज यूनियन छोड़ वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की सदस्यता ली
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में मंडल मंत्री ने दाहोद से जुड़ी कर्मचारियों की समस्या जैसे रेल आवास मरम्मत, आपसी स्थानांतरण एनओसी प्राप्त कर्मचारियों को रिलीव करना एवं दाहोद वर्कशॉप के मुख्यालय स्तर पर उड़ाए गए मुद्दों की जानकारी दी

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज)आज दाहोद में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी की उपस्थिति में दाहोद वर्कशॉप एवं ओपन लाइन की शाखाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ललित मीणा, शाखा सचिव ओर बीपी राजपूत, शाखा अध्यक्ष द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर का सहायक महामंत्री बनने पर भव्य स्वागत किया गया।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया मजदूर संघ की सक्रिय, पारदर्शी और कर्मठ कार्यशैली से प्रभावित होकर विनोद सिन्हा के नेतृत्व में राजेश जेकब, अरविंद शर्मा, दीपक कुमार, योगेंद्र कुमार, मस्तराम मीणा, जिया लाल, शिव लाल मीणा, रामबरन कुमार, रितेश कुमार, बीरेंद्र कुमार, अभय, मुकेश मीणा, अरुण कुमार तिवारी, अभिजीत कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा कुल 16 साथियों ने वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन को छोड़कर मजदूर संघ का दामन थामा, जो संगठन की नीतियों और नेतृत्व में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में मंडल मंत्री ने दाहोद से जुड़ी कर्मचारियों की समस्या जैसे रेल आवास मरम्मत, आपसी स्थानांतरण एनओसी प्राप्त कर्मचारियों को रिलीव करना एवं दाहोद वर्कशॉप के मुख्यालय स्तर पर उड़ाए गए मुद्दों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ें और मज़दूर हितों की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संबोधित करते हुए कहा सभी नये जुड़े कर्मचारी साथियों को संगठन हित में कार्य करना हैं एवं संगठन ने मान्यता चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है आप सभी के परिश्रम का नतीजा हैं l
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, गौरव दुबे, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इस्लाम भाई, इंजीनियरिंग शाखा सचिव अमित चौहान, मेकेनिकल शाखा उपाध्यक्ष इमरान खान अमित कंथारिया, मेहुल, रोज धर्मेश, जितेंद्र शर्मा, विवेक यादव, अंकित चौधरी, प्रेम सिंह, उमेश त्रिलोक धार्मिक, दुष्यंत महावार तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वर्कशॉप कर्मचारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






