राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेश नाथ जी ने किया “उपासना के सूत्र” 'द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम' पुस्तक का विमोचन

पूर्व वरिष्ठ डीएसपी भूपेंद्र सिंह ने अपने पिता ठाकुर प्रताप सिंह राठौर की आध्यात्मिक सीखों का पुस्तक में किया संकलन

Jun 17, 2026 - 10:52
 0
राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेश नाथ जी ने किया “उपासना के सूत्र”  'द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम' पुस्तक का विमोचन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) हमारे पूर्व जन्म की पुण्यायी से संपत्ति और विरासत दोनों सुरक्षित होती है। इनका सुरक्षित होना ही उस कुल की पहचान व चरित्र बताता है, उसकी मर्यादा और संस्कार समाज के सामने पहुंच जाता है। कुल की प्रसन्नता, कुल की शांति और रक्षा तभी हो पाएगी जब हम अपने गुरु, ईष्ट (देवी-देवता) और पितृ देवता के बताए मार्ग पर चलें, उनकी सीखों का अनुसरण करें। अपने पिता ठाकुर प्रताप सिंह राठौर की सीखों को ‘उपसाना सूत्र : द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम’ पुस्तक के रूप में संकलित कर यही काम भूपेंद्र सिंह ने किया है।

ये विचार बालयोगी एवं राज्यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी ने मंगलवार को सेनानिवृत्त वरिष्ठ डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी के मिडटाउन स्थिति निवास पर पुस्तक का विमोचन करते हुए व्यक्त किए। बालयोगी ने कहा कि पद के आधार पर लोगों का व्यवहार बदल जाता है लेकिन पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी रहने के बाद भी भूपेंद्र सिंह और उनके भाई सुरेंद्र सिंह के व्यवहार नहीं बदला। सांसद ने कहा कि कोई मुझे कहे कि मैं सांसद हूं तो मुझे यह काटने जैसा लगता है। कभी-कभी लगता है कि कोई गलती की होगी इसलिए मुझे वहां (संसद) पहुंचा दिया, जबकि मुझे तो संतों के बीच ज्यादा आनंद आता है। शायद फकीरी में भी कोई राजयोग माथे पर लिखा था इसलिए ईश्वर की यह कृपा हो गई। 

पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ाना जरूरी है

बालयोगी ने कहा कि आज देश में लोग खासकर नई पीढ़ी भारतीय सनातन परंपरा के इतिहास को पढ़ नहीं रही, समझ नहीं रही, इससे बहुत नुकसान हो रहा हा। उन नुकसानों को खत्म करना है तो पढ़ने की कोशिश की जाए कि हमारे देश में सनातन ने क्या-क्या किया, क्या-क्या दिया। हमारे उपनिषद, स्मृतियां, पुराण, वेद सनातन को, संस्कृति को और समाज को ठीक तरह से चलने की राह बताते हैं। इसलिए पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ाना जरूरी है। 

सीखों के पुस्तक के रूप में आकार लेने का सफर बताया

इससे पूर्व सर्वप्रथम सेवानिवृत्त वरिष्ठ डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी एवं उनके अनुज पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी ने बालयोगी उमेश नाथ जी की अगवानी की तथा उनका पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। भूपेंद्र सिंह ने बताया दाता होकम की सीखों के इस संकलन को तैयार करने की परिकल्पना पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन के मुकेश पुरी गोस्वामी रहे जबकि इसका संपादन नीरज कुमार शुक्ला और अदिति मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्रसिंह बागेड़ी ने किया एवं आभार पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी ने किया।

इनकी उपस्थिति में हुआ विमोचन 

रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी जी. जी. सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, राजपूत बोर्डिंग के डायरेक्टर जी. पी. सिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेसन के डायरेक्टर नीरज कुमार शुक्ला, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद विशाल शर्मा, परमानंद योगी, मिडटाउन सोसायटी के रवि मीणा, शेरसिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह तारखेड़ी, सेवानिवृत्त हेड टीटीई कैलाश शर्मा, दिलीप सिंह राजावत, व्यवसायी राहुल चौपड़ा, स्वप्निल चौपड़ा, पीयूष कल्याण सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.