वे.रे.मजदूर संघ : दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : पहले दिन खेले गए चार मुकाबले : 24 टीमें ले रही हैं भाग

इस मौके पर महामंत्री आर.जी. काबर ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल से टीमवर्क, आपसी सामंजस्य और भाईचारा बढ़ता है। खिलाड़ियों को हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए, यही खेल की असली भावना है।

Mar 11, 2026 - 19:00
Mar 11, 2026 - 21:50
 0
वे.रे.मजदूर संघ : दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : पहले दिन खेले गए चार मुकाबले : 24 टीमें ले रही हैं भाग

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में बुधवार (11 मार्च 2026) को रेलवे खेल मैदान पर भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन वेरेमस के महामंत्री आर.जी. काबर ने बल्ले से शॉट लगाकर किया। इसके बाद तिरंगे गुब्बारे छोड़कर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की गई।

उद्घाटन अवसर पर वेरेमस के अध्यक्ष हिरेन मेहता, सीनियर डीपीओ अविनाश कुमार, भावनगर मंडल सचिव अवनि ओझा तथा जोनल जेसी बैंक डायरेक्टर रश्मि चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर महामंत्री आर.जी. काबर ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल से टीमवर्क, आपसी सामंजस्य और भाईचारा बढ़ता है। खिलाड़ियों को हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए, यही खेल की असली भावना है।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गार्ड 11 और ब्रिज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ब्रिज टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में डीएडीएन ने टीआरडी को 7 विकेट से हराया, जिसमें धर्मेश मैन ऑफ द मैच रहे।

तीसरे मुकाबले में टीएमसी ने कमर्शियल टीम को 8 विकेट से पराजित किया और पंकज मैन ऑफ द मैच बने।

चौथे मैच में उज्जैन टीम ने इलेक्ट्रिकल को 9 विकेट से हराया, जिसमें पंकज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुरुवार को भी चार मैच खेले जाएंगे।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बढ़गोतिया, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी व योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी, दीपक गुप्ता, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, नरेन्द्र सहगल, इमरान खान, अमित चौहान, सुमित गर्ग, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र चौधरी, जयंत अग्रवाल, दिनेश छपरी सहित अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

समाज में सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना हर महिला का अधिकार है - डॉ. अर्चना शर्मा

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में महिला दिवस के पश्चात आज दिनांक 11 मार्च बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा, विशेष अतिथि महामंत्री आर जी काबर, अध्यक्ष हिरेन मेहता,भावनगर मंडल सचिव अवनि ओझा एवं जोनल जे सी बैंक डायरेक्टर रश्मि चौधरी रही । साथ ही मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने भी संबोधित किया ।

अतिथियों का स्वागत महिला संयोजक संध्या यादव, अध्यक्ष रंजीता वैष्णव, महिला सचिव उषा खिंची,युवा महिला अध्यक्ष श्रेया चोऋषि ने किया ।

डॉ. अर्चना शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं उन्हें अपनी काबिलियत एवं मेहनत से हर कार्य क्षेत्र में सफल है एवं समाज में सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना हर महिला का अधिकार है।

ज़ोनल जेसी बैंक डायरेक्टर रश्मि चौधरी ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कही आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वह जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा टी ट्वेंटी विश्वकप जीतने पर यह कार्यक्रम उन्हीं को समर्पित करते हुए विभिन्न खेल आयोजित किए गए और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में 300 महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन श्रेया चोऋषि ने किया एवं आभार रंजीता वैष्णव ने व्यक्त किया ।jama de

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.