जिला कांग्रेस का बड़ा निर्णय :अनुशासनहीनता के आरोप में कार्यकर्ता गौरव पोरवाल और संजय रावल पर गिरी गाज : 6 वर्ष के लिए निष्कासित

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दोनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में पार्टी के सिद्धांतों, नियमों और संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन किया।

Jun 11, 2026 - 14:56
Jun 11, 2026 - 15:09
 0
जिला कांग्रेस का बड़ा निर्णय :अनुशासनहीनता के आरोप में कार्यकर्ता गौरव पोरवाल और संजय रावल पर गिरी गाज : 6 वर्ष के लिए निष्कासित

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कार्यकर्ता गौरव पोरवाल एवं संजय रावल को आगामी छह वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के निर्देश पर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण के अध्यक्ष दिलीप कुमावत की सहमति से यह कार्रवाई की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दोनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में पार्टी के सिद्धांतों, नियमों और संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन किया।

सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दोनों कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर पार्टी और संगठन के विरुद्ध लगातार गतिविधियां कर रहे थे, जिससे संगठन कमजोर हुआ तथा पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ निष्कासन

जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी हितों के विपरीत कार्य करने एवं संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में गौरव पोरवाल और संजय रावल को तत्काल प्रभाव से आगामी छह वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी संगठन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.