दादा जे.जी. माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट : दूसरे दिन टेलीकॉम, अकाउंट्स, शंभूपुरा और दाहोद की टीमों ने दर्ज की जीत
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मैच में टेलीकॉम और ऑपरेटिंग के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टेलीकॉम की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। यश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में रेलवे खेल मैदान पर भव्य अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें टेलीकॉम, अकाउंट्स, शंभूपुरा और दाहोद की टीमों ने जीत दर्ज की।
दूसरे दिन के मुकाबलों में सीनियर डीएफएम नूपुर चौधरी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि ऑल इंडिया कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश व्यास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों की शुरुआत करवाई।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मैच में टेलीकॉम और ऑपरेटिंग के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टेलीकॉम की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। यश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में अकाउंट्स और कंट्रोल के बीच खेला गया मुकाबला अकाउंट्स टीम ने 29 रनों से जीता, जिसमें यशवंत मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरे मैच में शंभूपुरा ने मेडिकल टीम को 27 रनों से हराया। इस मैच में आरिफ मैन ऑफ द मैच बने।
चौथे मुकाबले में दाहोद की टीम ने नागदा को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मैच में शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को भी चार मुकाबले खेले जाएंगे
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत और महेंद्र राठौड़, शाखा सचिव बापी चौधरी, संजय कुमार, अमित चौहान, दिनेश छपरी, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, अशोक टंडन, सुमित गर्ग, हेमंत मीणा, जीतू अहीर, रवि शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

