मप्र में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शहर कांग्रेस ने मंत्री कश्यप के कार्यालय पहुंच मंत्री प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन।
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को उजागर करने एवं सरकार को उनके प्रति सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास करने के लिए आज शहर कांग्रेस ने शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप को उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने गए थे पर मंत्री चेतन कश्यप के रतलाम से बाहर होने पर कांग्रेस ने उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के शहर विधान सभा संयोजक मनोहर पोरवाल को ज्ञापन सौंपा

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासन में लगातार अबोध बालिकाओं से ले कर बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार एवं दुर्व्यवहार हो रहा है। जिसके कारण महिलाओं एवं बच्चों का जीवन संकट में पड़ गया है !
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को उजागर करने एवं सरकार को उनके प्रति सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास करने के लिए आज शहर कांग्रेस ने शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप को उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपाने गए थे पर मंत्री चेतन कश्यप के रतलाम से बाहर होने पर कांग्रेस ने उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के शहर विधान सभा संयोजक मनोहर पोरवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद पोरवाल ने कांग्रेसजन को स्वल्पाहार के लिए आमंत्रित भी किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ज्ञापन का वचन किया।। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा,उपनेता कमरुद्दीन कचवाया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा,प्रदेश,शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, महिला की कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, पार्षद दल सचेतक आशा रावत, रजनीकांत व्यास,राजीव रावत ब्लॉक अध्यक्ष वसंत पांड्या,वीरेंद्र प्रताप सिंह,शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष कुसुम चाहर, पार्षद वाहिद शैरानी, कविता महावार, सलीम बागवान,हेमंत नेका,भरत सेन, इक्का बेलूत,राहुल दुबे जॉन्टी,जितेंद्र हाड़ा, आदि उपस्थित थे।
14 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश स्तर पर स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाना है।
What's Your Reaction?






