खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर में नकली घी का जखीरा पकड़ा : सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर स्थित दो कंपनियों से मंगवाया गया था। इसे रतलाम में देशी घी के नाम पर पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। शहर की दुकानों पर ‘महाकाल ट्रेडर्स’ के नाम से इसकी आपूर्ति की जा रही थी।

Feb 27, 2026 - 20:00
 0
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर में नकली घी का जखीरा पकड़ा : सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर की ग्लोबस सिटी कॉलोनी में प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1610 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया। घी को देशी बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। मौके पर मौजूद स्टॉक को जब्त कर मकान को सील कर दिया गया है।

यूपी से मंगाकर देशी घी के नाम पर बिक्री

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर स्थित दो कंपनियों से मंगवाया गया था। इसे रतलाम में देशी घी के नाम पर पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। शहर की दुकानों पर ‘महाकाल ट्रेडर्स’ के नाम से इसकी आपूर्ति की जा रही थी।

टीम ने की दबिश, बड़ी मात्रा में पैकेट बरामद

दोपहर करीब 3 बजे नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडेय और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता की टीम ने नयागांव टैंकर रोड स्थित ग्लोबस सिटी के एक मकान पर छापा मारा। यहां से “यूपी फ्रेश” और “मदर बेस्ट” ब्रांड के 200 ग्राम, 400 ग्राम सहित विभिन्न वजन के पैकेट और बड़े डिब्बे बरामद किए गए। पैकेजिंग इस तरह की गई थी कि उपभोक्ता इसे असली देशी घी समझ सकें।

कम कीमत ने बढ़ाया संदेह

पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह घी 310 रुपये प्रति लीटर में खरीदकर करीब 325 रुपये प्रति लीटर में बाजार में बेच रहा था। अधिकारियों के अनुसार देशी घी की इतनी कम कीमत संदेह पैदा करती है।

10 सैंपल भोपाल लैब भेजे जाएंगे

खाद्य विभाग ने मौके से 10 सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण शाला भोपाल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने तक जब्त घी को सील किए गए कमरे में सुरक्षित रखा गया है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत पर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.