भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में बाबा अमरनाथ यात्रा पर जत्था रवाना
पूर्व में भारद्वाज मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भी बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

रतलाम(प्रकाशभारत) बाबा अमरनाथ के दर्शन करना का अवसर बड़े ही सौभाग्य से मिलता हैं। बुधवार को रतलाम से भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज ने आपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान किया।
10 साथियों के साथ यात्रा पर निकले भारद्वाज और साथियों को स्टेशन पर साथियों ने पुष्पमाल पहना कर शुभकामनाएं दी। यतेंद्र भारद्वाज इससे पूर्व भी 3 बार बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। जिसमे एक यात्रा मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ की थी।
यात्रा जत्थे में यतेंद्र भारद्वाज ,अशोक चौटाला, गजेंद्र सोनी, मनीष यादव, मनोज पांडे, हेमेंद्र सिंह ,जितेंद्र सिंह गौड़, जेंडल सिंह गुर्जर महेंद्र पथरोड शामिल हैं।
स्टेशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,जवाहर व्यायाम शाला के अध्यक्ष गौरव जाट, अरुण राव,जयेश राठौर, योगेंद्र सिंह जादौन,पत्रकार विजय मीना विनोद वाधवा, राज उपाध्याय अभिषेक पटेल,विशाल उपाध्याय आदि ने स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?






