रतलाम में एसपी अमित कुमार ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा : व्यापारियों और स्थानीय लोगों से की बातचीत
इस दौरान एसपी अमित कुमार ने न केवल यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से उनके घर और दुकानों पर जाकर उनकी समस्याओं को भी सुना
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों का निरीक्षण किया। उनके साथ एडी.एसपी राजेश खाखा और यातायात डीएसपी अनिल राय भी मौजूद रहे।
इस दौरान एसपी अमित कुमार ने न केवल यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से उनके घर और दुकानों पर जाकर उनकी समस्याओं को भी सुना। बाजना बस स्टैंड से आगे बन रहे सगोद ब्रिज के कारण होने वाले यातायात जाम की स्थिति का निरीक्षण करते हुए एसपी ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने पर जोर दिया और स्थानीय लोगों को हिदायत दी कि वे अपने वाहन सही तरीके से पार्क करें, ताकि यातायात बाधित न हो।
व्यापारियों ने एसपी से यातायात संबंधी समस्याओं और बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण आने वाली दिक्कतों को साझा किया। एसपी अमित कुमार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
शहर के नागरिकों ने एसपी के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि यातायात व्यवस्था में जल्द ही सुधार होगा। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस का नागरिकों से सीधा संवाद एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?



