रतलाम में महाकाल लोक की तर्ज पर होगा श्री कालिका माता लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री ने की घोषणा : महापौर प्रहलाद पटेल ने सीएम और मंत्री चेतन्य काश्यप का जताया आभार

महापौर पटेल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु वे विगत ढ़ेड वर्ष से ज्यादा समय से प्रयासरत हैं।

Jun 28, 2025 - 12:12
Jun 28, 2025 - 12:12
 0
रतलाम में महाकाल लोक की तर्ज पर होगा श्री कालिका माता लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री ने की घोषणा :  महापौर प्रहलाद पटेल ने सीएम और मंत्री चेतन्य काश्यप का जताया आभार

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम में भी महाकाल लोक की तर्ज पर ने श्री कालिका माता लोक का निर्माण होगा। एमपी राइज 2025 कॉनक्लेव में भाग लेने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री कालिका माता लोक का निर्माण सिंहस्थ मद से करने की घोषणा की है। इसी संदर्भ में महापौर द्वारा शुक्रवार को रतलाम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र सौंपा था।पूर्व मे 7.24 करोड़ रुपए की डीपीआर भी भेजी जा चुकी है। सीएम की इस घोषणा के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने सीएम और कैबिनेट मंत्र चेतन्य काश्यप का आभार जताया है।

महापौर पटेल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु वे विगत ढ़ेड वर्ष से ज्यादा समय से प्रयासरत हैं। 

महापौर पटेल के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कालिका माता लोक का निर्माण हेतु राशि सिंहस्थ मद से स्वीकृत करने का ऐलान कर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देने की बात की है जो स्वागत योग्य है। पटेल के अनुसार इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ ही मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप भी धन्यवाद के पात्र हैं।

ढाई लाख वर्गफीट में विकसित होगा

बता दें कि डीपीआर में श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 2 लाख 43 हजार 264 वर्गफीट में श्री कालिका माता लोक बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर की ही तरह 2 प्रवेश द्वार, 2 बड़े बगीचे तथा झाली तालाब के आसपास पाथ-वे बनेगा। इसके अलावा फूड जोन विकसित होगा जो करीब 600 वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें पक्की दुकानें होंगी और स्टॉल के लिए भी स्थान होगा। इसके अलावा सेल्फी पाइंट, मां दुर्गा की बड़ी मूर्ति, आकर्षक फव्वारा भी रहेगा। इसमें ग्रेनाइट, विट्रीफाइड टाइल्स, कोबल, पेवर ब्लॉक, पत्थर की आकर्षक नक्काशी वाला वर्क भी होगा। बैठने के लिए बेंच भी लगेंगी। इसके अलावा अन्य बहुत सी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.