रतलाम : लावारिस,अनाथ,असहाय मानव स्वरूप प्रभु सेवा केंद्र अपना घर आश्रम : अपना घर आश्रम रतलाम ने 12 वर्ष पूर्व बिछड़े कचरूलाल प्रभु जी का पुत्र से करवाया मिलन
अपना घर आश्रम रतलाम परिवार द्वारा कचरूलाल प्रभु जी को उनके पुत्र के साथ खुशी-खुशी विदाई दी गई उनके पुत्र उन्हें लेकर ग्राम चिकली ,उज्जैन, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) लगभग 11 माह पूर्व अपना घर आश्रम रतलाम की रेस्क्यू टीम द्वारा कचरूलाल प्रभु जी को आश्रम में लाया गया था। प्रभु जी की मानसिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी आश्रम में डॉक्टर श्री कपिल देव आर्य एवं डॉक्टर श्री गौरव चित्तौड़ा एवं उनकी मेडिकल टीम के उपचार और आश्रम के सेवा साथियों के प्रयासों के बाद कचरूलाल प्रभु जी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा अभी 7 दिन पूर्व प्रभु जी ने अपना नाम एवं पता बताया उसके बाद आश्रम के कार्यालय प्रभारी श्री प्रदीप कुमार द्वारा उनके घर का पता लगाया गया
काचरूलाल प्रभु जी के घर वालों की खोज करके उन्हें सूचित कर दिया गया। आज उनके पुत्र उन्हें लेने के लिए आश्रम आए हैं उनके परिवार में उनके पुत्र श्रीमान जीवन उन्हें लेने के लिए अपना घर आश्रम रतलाम आए हैं कचरूलाल प्रभु जी को 12 साल बाद मिलकर उनकी आंखों में आंसू छलक उठे एवं आपस में एक दूसरे को देख कर खुशी से रोने लगे श्री जीवनलाल ने आश्रम का धन्यवाद किया और कचरूलाल प्रभु जी को आश्रम से विदा करा अपने निवास स्थान हेतु प्रस्थान किया
अपना घर आश्रम रतलाम परिवार द्वारा कचरूलाल प्रभु जी को उनके पुत्र के साथ खुशी-खुशी विदाई दी गई उनके पुत्र उन्हें लेकर ग्राम चिकली ,उज्जैन, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
What's Your Reaction?






