अलकापुरी में पुलिस का जनसंवाद अभियान : एसपी अमित कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनसंवाद कार्यक्रम के बाद एसपी अमित कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

May 13, 2026 - 09:03
 0
अलकापुरी में पुलिस का जनसंवाद अभियान : एसपी अमित कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “जनसंवाद अभियान” के तहत मंगलवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी अंबे माता चौक परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने तेज रफ्तार वाहनों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं। एसपी अमित कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं को धमकाए जाने की शिकायत भी प्रस्तुत की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवेदक को पुलिस वाहन से थाना औद्योगिक क्षेत्र भेजकर मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों के संबंध में भी मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम के बाद एसपी अमित कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र सत्येंद्र रघुवंशी, थाना स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती पुरोहित,  मयूर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना किसी संकोच के पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.