शैलेंद्र डागा परिवार का होली मिलन समारोह: भजनों संग रंग-गुलाल की बिखरी उमंग
महिला अतिथियों का स्वागत श्रीमती पूजा डागा एवं श्रीमती राधिका डागा द्वारा रंग-गुलाल से किया गया। समापन पर सभी अतिथियों को रंग-गुलाल के पैकेट भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) होली दहन की संध्या पर शहर में सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भाजपा नेता शैलेंद्र डागा परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम श्री रामबाग परिसर, गढ़केलाश मंदिर के समीप आयोजित हुआ। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से रंग-गुलाल लगाकर किया गया। आयोजन स्थल पर भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही स्नेहभोज एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था भी रही, जहां उपस्थित जनों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया।
समारोह का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और रंगारंग रहा। आत्मीय मिलन और सौहार्दपूर्ण संवाद ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस अवसर पर आयोजक शैलेंद्र डागा, आदित्य डागा एवं अर्पित डागा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है।
महिला अतिथियों का स्वागत श्रीमती पूजा डागा एवं श्रीमती राधिका डागा द्वारा रंग-गुलाल से किया गया। समापन पर सभी अतिथियों को रंग-गुलाल के पैकेट भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्यक्ष, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, महामंत्री जयवंत कोठारी, प्रवीण सोनी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, पवन सोमानी, भगत सिंह भदोरिया, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र रांका सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

