ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में बिगड़ी वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी की तबीयत : अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुआ निधन
इसके बाद जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पैलेस रोड से महलवाड़ा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच नासिर कुरैशी अन्य समाजसेवियों के साथ पैदल चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। साथियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद एवं सीरत कमेटी के सदर (अध्यक्ष) नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
करीब 64 वर्षीय नासिर कुरैशी लंबे समय से सक्रिय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। वे वर्ष 1999 से अब तक चार बार पार्षद चुने जा चुके थे। पिछली बार भी उन्होंने वार्ड क्रमांक 47 से चुनाव जीतकर पार्षद के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। इसके साथ ही वे सीरत कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी समाज की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे कुरैशी मंडी, आबकारी रोड से सीरत कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत के दौरान नासिर कुरैशी और कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों का स्वागत किया।
इसके बाद जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पैलेस रोड से महलवाड़ा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच नासिर कुरैशी अन्य समाजसेवियों के साथ पैदल चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। साथियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नासिर कुरैशी के निधन की खबर कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। उनके समर्थकों, परिचितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वार्ड क्रमांक 47 में भी माहौल गमगीन हो गया। निधन के बाद क्षेत्र में आयोजित ईद मिलादुन्नबी से जुड़े कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।
What's Your Reaction?