रतलाम में सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ : विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन का लाभ

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग, छात्रवृत्ति, प्रवेश प्रक्रिया एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं करियर अवसर प्राप्त होंगे।

Jun 18, 2026 - 22:01
 0
रतलाम में सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ : विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन का लाभ

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) देशभर में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेज ग्रुप की पहल के तहत रतलाम में सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर (SIC) का भव्य शुभारंभ किया गया। यह केंद्र सेज ग्रुप के संस्थापक एवं शिक्षाविद् इंजी. संजीव अग्रवाल के शिक्षा विस्तार के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मध्यप्रदेश खेल प्रकोष्ठ के यतेन्द्र भारद्वाज, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के रजिस्ट्रार डॉ. मनीष चौधरी, अधिवक्ता राजेश सोनकर तथा असिस्टेंट डायरेक्टर दिलीप लच्छेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग, छात्रवृत्ति, प्रवेश प्रक्रिया एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं करियर अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के रीजनल मैनेजर अजीत राठौर, सीनियर काउंसलर आनंद द्विवेदी, सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर रतलाम के सिटी हेड अजय मालाकार एवं काउंसलर कशिश सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इंजी. संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में देशभर में अब तक 68 से अधिक सेज इन्फॉर्मेशन सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। रतलाम में शुरू हुआ यह केंद्र विद्यार्थियों को उनके क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा एवं करियर संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.