सैलाना के मुख्य बाजार में बड़ी चोरी : ज्वेलर्स दुकान से 20 लाख की चांदी ले उड़े चोर
जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात गुरुवार सुबह करीब 3:15 बजे के आसपास हुई। सुबह करीब 6 बजे जैन मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे गोपाल बैरागी निवासी बोदीना ने दुकान का शटर आधा खुला देखा। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल दुकान संचालक अनिल चंडालिया को सूचना दी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) सैलाना नगर के मुख्य बाजार में गुरुवार तड़के एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने स्टेट बैंक के पास, जैन मंदिर से सटी शत्रुंजय ज्वेलर्स दुकान के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात गुरुवार सुबह करीब 3:15 बजे के आसपास हुई। सुबह करीब 6 बजे जैन मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे गोपाल बैरागी निवासी बोदीना ने दुकान का शटर आधा खुला देखा। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल दुकान संचालक अनिल चंडालिया को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अनिल पिता धर्मचंद्र चंडालिया मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अधिकांश चांदी के आभूषण गायब मिले। जांच में सामने आया कि बदमाश दुकान के ताले तोड़कर पास की गली में फेंक गए थे।
दुकान संचालक के मुताबिक चोर करीब 7 किलो से अधिक चांदी के आभूषण अपने साथ ले गए हैं। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शंकरसिंह शक्तावत एवं आरक्षक तूफान भूरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?