ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा : तीसरे दिन खेले गए तीन रोमांचक मुकाबले, भव्य क्रिश सवारा 11 सेमीफाइनल में
एमपी फोर्स और जवाहर टाइगर के बीच खेले गए पहले मुकाबले में एमपी फोर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वसीम को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) सैलाना रोड स्थित आईटीआई मैदान पर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 2026 के अंतर्गत फॉर यू क्रिकेट क्लब एवं प्रिंस बन्ना मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में पहले मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व पार्षद सुरज जाट, अभिषेक जाट एवं अश्विन जायसवाल रहे, वहीं दूसरे मैच में रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय एवं सौरभ कोठारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मयंक जाट, यतेंद्र भारद्वाज एवं नीलेश पटेल भी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से प्रिंस बन्ना एवं मित्र मंडल द्वारा किया गया।
पहला मुकाबला:
एमपी फोर्स और जवाहर टाइगर के बीच खेले गए पहले मुकाबले में एमपी फोर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वसीम को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला:
दूसरा मैच बाबुस क्रिकेट क्लब एवं भव्य क्रिश सवारा 11 के बीच खेला गया, जिसमें भव्य क्रिश सवारा 11 ने शानदार जीत हासिल की। सुशांत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने दो ओवर में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट लिए।
तीसरा मुकाबला:
तीसरा मुकाबला भव्य क्रिश सवारा 11 और एमपी फोर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भव्य क्रिश सवारा 11 ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। असलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 24 गेंदों में 40 रन बनाए।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीलेश पटेल, राहुल, टोनी पाल, राजेन्द्र सिंह, मितेश जैन, बाबू बंजारा, सनी कंडारे, अभिषेक मिलन, ईश्वर, अरुण देवराज, महेश, गज्जू सहित अनेक खेलप्रेमियों का सराहनीय सहयोग रहा।
शनिवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मैच बांसवाड़ा बनाम भरूच, दूसरा मैच पेटलावद बनाम गोधरा के बीच खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला दोनों विजेता टीमों के बीच होगा।
यह जानकारी आयोजन समिति की ओर से प्रिंस बन्ना ने दी।
What's Your Reaction?

