महंगाई, ईंधन संकट और स्थानीय समस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन कल, एसडीएम को सौंपेगी ज्ञापन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन बाजना बस स्टैंड चौराहे पर प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) गैस-बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कमी एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा कल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी रतलाम द्वारा 30 मार्च को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन बाजना बस स्टैंड चौराहे पर प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
धरने का मुख्य उद्देश्य गैस और बिजली दरों में बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना है। प्रदर्शन के पश्चात एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
What's Your Reaction?

