रतलाम: सब्जी–फल विक्रेताओं को बिना वैकल्पिक व्यवस्था हटाने का विरोध, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और युवक कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि पिछले चार दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैफिक सुधार के नाम पर छोटे विक्रेताओं को हटाया जा रहा है

Nov 21, 2025 - 16:10
 0
रतलाम: सब्जी–फल विक्रेताओं को बिना वैकल्पिक व्यवस्था हटाने का विरोध, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में सड़क किनारे लगने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था हटाने का भी विरोध किया।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और युवक कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि पिछले चार दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैफिक सुधार के नाम पर छोटे विक्रेताओं को हटाया जा रहा है। मयंक जाट ने कहा कि ऐसा प्रदर्शित किया जा रहा है मानो ट्रैफिक अव्यवस्था के लिए केवल ये ही लोग जिम्मेदार हों। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को हटाने से पहले उन्हें विश्वास में लेकर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना आवश्यक था।

युंका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह सर्वसुविधायुक्त मार्केट बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में हो रहे SIR कार्यों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस द्वारा प्रत्येक वार्ड में नियुक्त बीएलए आम लोगों की सहायता कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, पार्षद यास्मीन शैरानी, जोएस आरिफ, बसंत पंड्या हितेश पैमाल रजनीकांत व्यास शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वसूद सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.