रतलाम: सैलाना रोड पर दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने तीन दोपहिया वाहन चालकों को रौंदा, दो की मौत, एक घायल
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार और ट्रक दोनों सैलाना की ओर से रतलाम आ रहे थे। ट्रक ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया
रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज ) देर रात रतलाम के सैलाना रोड पर बड़बड़ पुलिया के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन दोपहिया वाहन चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रतलाम मेडिकल कॉलेज में जारी है।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार और ट्रक दोनों सैलाना की ओर से रतलाम आ रहे थे। ट्रक ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
What's Your Reaction?

