रतलाम : डायवर्सन के लिए पटवारी ने मांगे 6 हजार रुपए, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार 17 मई को आवेदिका श्रीमती श्यामू बाई निवासी बामनखेड़ी जौरा द्वारा लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर एसपी अनिल विश्वकर्मा को आवेदन दिया गया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) बुधवार को जिले में एक और पटवारी को रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया। पटवारी द्वारा प्लाट के डायवर्सन के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार 17 मई को आवेदिका श्रीमती श्यामू बाई निवासी बामनखेड़ी जौरा द्वारा लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर एसपी अनिल विश्वकर्मा को आवेदन दिया गया।
फरियादी ने शिकायत में बताया कि हुसैन टेकरी रोड जौरा में उसका 525 वर्ग फुट का प्लॉट है, जिस पर उसे आवास योजना में घर बनाने हेतु डायवर्सन कराना है | जब वह प्लॉट के डायवर्सन हेतु हल्का पटवारी 28 ग्राम बामनखेड़ी तह जावरा प्रवीण जैन से मिली तो उसके द्वारा उससे 6 हजार रूपए रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत पर प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए आज ट्रैप आयोजित किया गया। आरोपी पटवारी प्रवीण जैन को उसके जावरा के सागर पैसा मोहल्ले में स्थित निजी कार्यालय में आवेदिका से 6 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया।
टीम में डिएसपी दिनेश चंद्र पटेल,निरीक्षक राजेंद्र वर्मा,प्र. आर हितेश लालावत,आर अनिल अटोलिया, आर नेहा मिश्रा ,आर शिवकुमार शर्मा ,बाबू रमेश डावर शामिल रहे।
What's Your Reaction?

