रतलाम : अवैध शराब और हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार : बड़ी मात्रा में कार से अवैध शराब और पिस्तौल बरामद
आरोपियों के कब्जे से 250 क्वाटर देशी प्लेन शराब तथा 96 पावर 10000 बीयर की केन, एक 32 बोर देशी पिस्टल मय 02 राउण्ड तथा एक कार जब्त की गई है
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज)। अवैध शराब पकड़ने में आलोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार में अवैध शराब लेकर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और दो जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं।
थाना आलोट पुलिस द्धारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए भावगढ़ खेड़ी फण्टा नागेश्वर उन्हैल रोड़ आलोट से आरोपी राहुल पिता शंकरलाल पंचोलिया 26 साल निवासी आलोट तथा ऋतुराज पिता सोभानसिंह देवड़ा 20 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 250 क्वाटर देशी प्लेन शराब तथा 96 पावर 10000 बीयर की केन, एक 32 बोर देशी पिस्टल मय 02 राउण्ड तथा एक कार जब्त की गई है। आऱोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम, 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब देने वाले , पिस्टल के संबंध में एवं अन्य आरोपीयो के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी शंकर सिंह चौहान, सउनि मोहन भाटी, प्रआर. अमित भावसार , आर राजेश चौधरी, आर अभिनन्दन जगावत, आर. लोकेन्द्र शर्मा , आर. सुनिल चुनारा , आर. शुभम भाटी की महत्वपुर्ण भुमिका रही है
What's Your Reaction?

