रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम मैत्री का अनुठा आयोजन :गौशाला में किया 56 भोग महोत्सव-मैत्री परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने बचत के पैसे से किया आयोजन : गौ माता के लिए ड्राई फ्रूट्स, पकवान, मिठाईयां,फल और सब्जियो का लगा बूफे

गायों के लिए आयोजित यह 56 भोग किसी शादी समारोह के रिसेप्शन से कम नजर नहीं आ रहा था। कार्यक्रम में गोवंशों को अंकुरित अनाज, गुड़, नान खटाई,लापसी,खोपरा,पूड़ी, जलेबी,गुलाब जामुन,पेठा, दलिया, भूसा, दाले, सब्जियों, कई तरह के फल 56 भोग के रूप में भेंट किए गए

Apr 6, 2025 - 18:02
 0
रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम मैत्री का अनुठा आयोजन :गौशाला में किया 56 भोग महोत्सव-मैत्री परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने बचत के पैसे से किया आयोजन : गौ माता के लिए ड्राई फ्रूट्स, पकवान, मिठाईयां,फल और सब्जियो का लगा बूफे

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहने वाले जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने आज सेवा और संस्कार की भावना का परिचय देते हुए गौशाला में गौ माता के लिए 56 भोग महोत्सव का आयोजन किया। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सबसे बड़ा योगदान मैत्री परिवार के सदस्य दंपतियों के नन्हे मुन्ने बच्चों का रहा,जिन्होंने अपनी पॉकेट मनी और बचत की राशि से इस पूरे आयोजन का लाभ लिया।

गौमाताओं के लिए 56 भोग महोत्सव का आयोजन रामनवमी के अवसर पर रविवार सुबह सगोद रोड स्थित श्री जैन दिवाकर गौशाला में जेएसजी मैत्री द्वारा रखा गया। रविवार के दिन यहां गायों को 56 भोग लगा। जेएसजी मैत्री के नवीन अध्यक्ष राहुल नवलक्खा और सचिव सचिन मांडोत द्वारा कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व गौ माता की सेवा का यह अनूठा आयोजन सम्पन्न हुआ।

जेएसजी मैत्री के अध्यक्ष राहुल नवलक्खा ने बताया कि गौमाता के लिए तैयार पकवानों में ड्रायफ्रूट्स से लेकर मिठाईयां, पकवान , फल, फ्रूट सब्जियां आदी टेबलों पर बूफे के रूप में सजाई गई थी जिससे कि गायों को इसे खाने में कोई परेशानी नहीं हो।

गायों के लिए आयोजित यह 56 भोग किसी शादी समारोह के रिसेप्शन से कम नजर नहीं आ रहा था। कार्यक्रम में गोवंशों को अंकुरित अनाज, गुड़, नान खटाई,लापसी,खोपरा,पूड़ी, जलेबी,गुलाब जामुन,पेठा, दलिया, भूसा, दाले, सब्जियों, कई तरह के फल 56 भोग के रूप में भेंट किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश रीजन उपाध्यक्ष ललित काँठेड़, मध्य प्रदेश रीजन चुनाव अधिकारी दीपेंद्र कोठारी, मध्य प्रदेश रीजन पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, मध्य प्रदेश रीजन कोषाध्यक्ष अमित कोठारी, वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ नीम चौक के वरिष्ठ इंदरमल जैन,महेंद्र बोथरा द्वारा गौ पूजन और आरती के साथ किया गया। नवीन अध्यक्ष राहुल नवलक्खा ने बताया कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। हम भगवान को छप्पन भोग लगाते हैं, फिर प्रसाद ग्रहण करते हैं। ये ऐसा छप्पन भोग है, जिसे साक्षात गौ माता खाती हैं। श्री नवलक्खा ने बताया कि छप्पन भोग में 8 प्रकार के अनाज, 8 प्रकार के मेवे,15 प्रकार की सब्जियां, 8 प्रकार के फल, 8 प्रकार की दालें भेंट की गई।आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक गायों के लिए यह भोग तैयार कर सजाया गया था। 

बच्चों ने लिया लाभ 

आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसका पूरा लाभ जेएसजी मैत्री परिवार के सदस्य दंपति के बच्चों ने लिया। लगभग 33 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी और बचत की हुई राशि से पूरा आयोजन का खर्च उठाया। इन सभी बच्चों का जेएसजी मैत्री परिवार द्वारा बहुमान किया गया।

यह रहे मौजूद

आयोजन में जेएसजी मैत्री परिवार के सदस्यों के साथ ही जीव दया का भाव रखकर सेवा करने वाले जीव मित्र भी मौजूद थे। प्रमुख रूप से जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी, पूर्व अध्यक्ष वैभव मेहता, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी तरुण डांगी, मनोज अग्रवाल, राहुल सकलेचा, सौरभ कोठारी, संजय पुंगलिया, नयन मूणत, विनय वोहरा , सिद्धार्थ कोठारी, आशीष नवलखा, सिद्धार्थ बोराणा, वैभव धारीवाल, विशाल चोपड़ा,रौनक चोपड़ा, दीपक सेलोत, आकाश कोठारी, अर्पित संघवी,भावेश गादिया , सौरभ वोहरा,विपिन श्रीमाल, अमृत कटारिया, विनोद बाफना नवयुवक मंडल नीम चौक से अध्यक्ष आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा आदि सहित जेएसजी रतलाम के विभिन्न ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव भी मौजूद रहे। अंत में आभार जेएसजी मैत्री के सचिव सचिन मांडोत ने माना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.