रतलाम : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के परिवार में कलह : आलोट से पूर्व बीजेपी विधायक जितेंद्र गहलोत की बहू ने लगाए 50 लाख का दहेज मांगने और प्रताड़ना के आरोप

अब जब वह ठीक होकर अपनी बेटी से मिलने घर पहुंची तो उसे उसकी 4 साल की बेटी से मिलने तक नहीं दिया। लोकलाज और घर न टूटने देने के भय से वह यह सब सहती गई लेकिन अब उसे उसकी बेटी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है

Dec 3, 2025 - 11:32
 0
रतलाम : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के परिवार में कलह : आलोट से पूर्व बीजेपी विधायक जितेंद्र गहलोत की बहू ने लगाए 50 लाख का दहेज मांगने और प्रताड़ना के आरोप

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम के आलोट से पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र गहलोत की बहू ने उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहू दिव्या गहलोत ने आज रतलाम एसपी को जनसुनवाई में आवेदन देकर उसे छत से धक्का देकर गिराने , नशा करके मारपीट कर 50 लाख रुपए का दहेज मांगने के आरोप लगाए है। 

जितेंद्र गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बेटे है। और आलोट से बीजेपी के विधायक रहे हैं। उनकी बहू ने आज जनसुनवाई में शिकायत के बाद बताया कि उनका विवाह 2018 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ताल में हुआ था । शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उनके पति शराब और नशे का आदि होकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इतना ही नही ईसी साल 26 जनवरी की रात पति देवेंद्र ने उसे जान से मारने के लिए से नागदा स्थित छत से धक्क दे दिया। जिससे उसकी कूल्हे की हड्डी तक टूट गई। उसे गंभीर चोटे आई । जिसके बाद उसे दूसरे दिन गंभीर हालत में इंदौर के बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

अब जब वह ठीक होकर अपनी बेटी से मिलने घर पहुंची तो उसे उसकी 4 साल की बेटी से मिलने तक नहीं दिया। लोकलाज और घर न टूटने देने के भय से वह यह सब सहती गई लेकिन अब उसे उसकी बेटी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से वह बेहद परेशान है। इसीलिए उसने आज रतलाम एसपी को मामले की शिकायत की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत उज्जैन भेजी है क्योंकि मामला उज्जैन जिले से है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.