रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली।

Mar 29, 2026 - 19:53
 0
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी माननखेड़ा एवं थाना रिंगनोद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली।

 कैसे हुई कार्रवाई

29 मार्च 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप (MP46ZC7839) में तीन व्यक्ति मंदसौर से MD ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर माननखेड़ा चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की गई और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका गया।

 गिरफ्तार आरोपी

सुमित बैरागी (20 वर्ष), निवासी किला रोड, मंदसौर

प्रकाश गुर्जर (19 वर्ष), निवासी खेड़ा, थाना नाहरगढ़, मंदसौर

रिहान खान (19 वर्ष), निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर

 जप्त सामग्री

500 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत करीब 50 लाख रुपये)

बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत करीब 5 लाख रुपये)

 कुल जप्ती: लगभग 55 लाख रुपये

 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय (चौकी प्रभारी माननखेड़ा) सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.