रतलाम त्रिवेणी मेले में भ्रष्टाचार का बोलबाला : मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली: महापौर-आयुक्त के सामने कर्मचारियों की चप्पलों से धुनाई : लापरवाह राजस्व अधिकारी कैलाशचंद्र कर्मा सस्पेंड
यह मामला महापौर प्रहलाद पटेल और आयुक्त हिमांशु भट्ट के सामने सामने आया, जहाँ दुकानदारों ने भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायत की। खासतौर पर एक महिला दुकानदार ने भ्रष्ट निगमकर्मियों प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे पर चप्पलों से पिटाई कर दी जो अवैध वसूली में लिप्त थे
रतलाम(प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों ने त्रिवेणी मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली की है, जिससे आक्रोश फैल गया है। दुकानदारों को ऊंची कीमतों पर दुकानें दी गईं और फिर रशीद के नाम पर 50-50 हजार रुपए की वसूली की गई। यह मामला महापौर प्रहलाद पटेल और आयुक्त हिमांशु भट्ट के सामने सामने आया, जहाँ दुकानदारों ने भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायत की। खासतौर पर एक महिला दुकानदार ने भ्रष्ट निगमकर्मियों प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे पर चप्पलों से पिटाई कर दी जो अवैध वसूली में लिप्त थे। इस घटना ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
अवैध रुपए का दबाव बनाने और एक महिला दुकानदार को पैसे देने के लिए रात में बुलाने पर सोमवार को दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी दुकानदार अवैध वसूली और महिला दुकानदारों को रात में बुलाने से निगमकर्मी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे की शिकायत करने निगम पहुंचे। यहां आयुक्त भट्ट नहीं मिले। तो कथित मेला प्रभारी धर्मेंद्र व्यास को परेशानी बताई। कथित मेला प्रभारी व्यास ने दुकानदारों की समस्या को टालकर कर्मचारियों का बचाव करते दिखाई दिए। यह वही भाजपा पार्श, एमआईसी मेंबर और मेला समिति प्रभारी हैं, जिन पर पूर्व में नवरात्रि मेले सहित अन्य कार्यक्रम में वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत से घिरे हुए हैं। मामले में आयुक्त को जानकारी लगी तो वह मेला ग्राउंड पहुंचे। इधर महापौर पटेल भी नाराज दुकानदारों की पीड़ा जानने मेला ग्राउंड पहुंचे। दुकानदारों ने निगमकर्मी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे के अभद्र भाषा, अवैध उगाई सहित महिला दुकानदारों को रात में बुलाने की गंभीर शिकायत की। इस दौरान गुस्साई एक महिला ने चप्पल उठाकर निगमकर्मी विनय कल्याणे की धुनाई कर दी।
लापरवाह राजस्व अधिकारी कैलाशचंद्र कर्मा को सस्पेंड
मेले में पूर्व में भी वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली और अन्य आर्थिक अनियमितताएं बरतने की शिकायत हो चुकी है। मामले में आयुक्त भट्ट ने लापरवाह राजस्व अधिकारी कैलाशचंद्र कर्मा को सस्पेंड कर दिया है। उपायुक्त व मेला अधिकारी करुणेश दंडोतिया को नोटिस जारी किया। दोनों कर्मचारी से अभी कट्टे मंगवाकर जांच की जा रही। आयुक्त भट्ट के अनुसार मामला गंभीर है। जल्द जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?

