गंभीर प्रवृत्ति के फरार आदतन 03 आरोपीयो को बाजना पुलिस ने किया गिरफ्तार : आरोपियों पर था 35,000 रुपयों का इनाम

जिले के थाना बाजना में दर्ज मारपीट, दंगा करने, धमकाने के 10 से अधिक प्रकरण में फरार एवम थाना शिवगढ़ के मारपीट अपहरण, एवम बलात्कार के 03 मामले, में फरार चल रहे आरोपी सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

Jul 17, 2024 - 19:30
 0
गंभीर प्रवृत्ति के फरार आदतन 03 आरोपीयो को बाजना पुलिस ने किया गिरफ्तार : आरोपियों पर था  35,000 रुपयों का इनाम

रतलाम(प्रकाशभारत) जिले के थाना बाजना में दर्ज मारपीट, दंगा करने, धमकाने के 10 से अधिक प्रकरण में फरार एवम शिवगढ़ में मारपीट अपहरण, बलात्कार के मामलो में फरार चल रहे आरोपी सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

फरार आरोपी पिछले 04 वर्षो से फरार चले रहे थे जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 35,000/- नगद ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने दो अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी गंभीर अपराधिक प्रवृत्ति के है।

 पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाजना एसएस चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 जिले के थाना बाजना में दर्ज मारपीट, दंगा करने, धमकाने के 10 से अधिक प्रकरण में फरार एवम थाना शिवगढ़ के मारपीट अपहरण, एवम बलात्कार के 03 मामले, में फरार चल रहे आरोपी सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना बाजना में दर्ज 04 प्रकरणों में फरार आरोपी मुकेश पिता बदिया भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ थाना बाजना एवम थाना सैलाना के अपराध क्र. 63/2022 धारा 379 भादवि के अपराधो मे फरार आरोपी सुरेश पिता ऊंकार भाभर जाति भील निवासी ग्राम रतनगढपीठ थाना बाजना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

   पिछले 04 वर्षो से फरार चले रहे फरार आरोपियों सुरेश भाभर, मुकेश भाभर एवम गुड्डू भाभर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा कुल 35,000/- नगद ईनाम घोषित किया गया था। जिन्हे आज मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार किया है।

.

आरोपीयों की गिरफ्तारी में निरी. शंकरसिंह चौहान थाना प्रभारी बाजना, सउनि. कालुसिंह जामोद, सउनि. योगेश निनामा, सउ. भंवरसिंह भुरीया, प्रआऱ. 573 दिनेश जाट, प्रआर. 885 देवीदान सिंह, प्रआर. 240 प्रविण अवास्या, प्रआर. 361 सुर्यपाल सिंह, आर. नरवर, आर. सुरेश मईडा, आर. प्रेमसिंह, आर. दीपक, आर. किशन, आर. दरबार जमरा, आर. शन्नी मईडा, आर. प्रकाश सिंगाड, आर. कमलेश हारी व थाना के अन्य स्टाप व सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा, आर. मयंक व्यास, आर. राहुल पाटीदार की सराहनीय

 भुमिका रही ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.