राम मय हुआ रतलाम
अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ ही पूरे देश में राम के आगमन का उत्साह छा गया।

रतलाम @ prakashbharat
दोपहर में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होते ही शहर भर के मंदिरों में भी महाआरती उतारी गई। शाम तक चल समारोह और कीर्तन के जत्थे निकलते रहे। शाम से लगभग सभी सनातनी घरों में दीप जलाकर झिलमिल के बीच प्रभु श्री राम के आगमन पर संध्या वंदन किया गया। दीपों की झिलमिलाहट से पूरा शहर रोशनी में नहाया हुआ नजर आने लगा।
भाजयुमो ने निकाली राम वाहन रैली
अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा वाहन रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में युवाओं ने भगवा झंडो के साथ विशाल वाहन रैली निकाली। दो पहिया वाहन पर युवा भगवा झंडो के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए। भाजयुमो के किशोर सिलावट ने बताया कि मोर्चा द्वारा घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रविंद्र पाटीदार, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम चौहान, संजय जाट, प्रतीक विजयवर्गीय, संदीप मोर्य, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार आदि राम भक्त मौजूद थे। वाहन रैली घास बाजार से चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवी, बजाज खाना, नारपुरा होते हुए कॉलेज रोड होते हुए दो बत्ती, सैलाना ब्रिज, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर पहुँची। विशाल रैली आगे बढ़कर अलकापूरी चौराहे से वापसी के दौरान राम मंदिर पर तक गई। जहां महाआरती दलकर महाप्रसादी और जमकर आतिशबाजी की गई।
सनातन सोशल ग्रुप ने की रंगारंग आतिशबाजी
प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सज्जन मिल रोड स्थित राम मंदिर से भव्य आतिशबाजी की शुरूआत हुई। भव्य आतिशबाजी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल एवं की उपस्थिति में किया गया। संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि सज्जन मिल रोड स्थित राम मंदिर से आतिशबाजी कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह हुआ। यहां मंत्री श्री कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। बड़े-बुजुर्गों के साथ युवाओं में उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित है। यह पल हमारे देश को आज गौरवांवित कर रहा है और सभी के लिए अवस्मरणीय क्षण जीवन पर्यंत रहेगा। इसके पश्चात श्री राममंदिर के सामने जमकर आतिशबाजी प्रारंभ हुई। इसके पश्चात सनातन सोशल ग्रुप ने सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धान मंडी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालूमोदी बाजार, थावरिया बाजार से राजमहल होते हुए श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर भव्य आतिशबाजी कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
महाआरती के बाद हुआ महाप्रसादी का वितरण
सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होते ही चांदनी चौक पर 2 क्विंटल 11 किलो केसरिया पेडे का प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप के शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, मोहनलाल मुरलीवाला, कैलाश झालानी, पवन सोमानी, नरेंद्र जोशी, गुल्लू, बद्रीलाल परिहार, रवि जौहरी, बलवंतसिंह भाटी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी आदि मौजूद थे।
नांदलेटा में निकला भव्य राम रथ, नाचते गाते चले भक्त
नांदलेटा। ग्राम नांदलेटा में सोमवार सुबह प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में गांव में भी भव्य राम रथ निकाला गया। नई आबादी से प्रारंभ हुई रथ यात्रा में राम, सीता और हनुमान जी रथयात्रा में निकले। भव्य रथयात्रा में गांव के लगभग सभी लोगों ने भाग लिया। हजारों की संख्या में नाचते-गाते भक्तों का कांरवा निकला जिसका पूरे गांव में स्वागत भी किया गया। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल रहे।
आज महर्षि वाल्मिकी जी को याद करने का दिन - मंत्री काश्यप
श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में सुभाष नगर स्थित शहर के एकमात्र महर्षि वाल्मिकी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंत्री श्री काश्यप द्वारा प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और महर्षि वाल्मिकी जी के प्रतीक स्वरूप में उपस्थित बच्चों का स्वागत अभिनंदन किया गया। वाल्मिकी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि आज महर्षि वाल्मिकी जी को याद करने का दिन है। प्रभु श्री राम का जो स्वरूप आज हमारे सामने है, वह महर्षि वाल्मीकि जी के कारण ही हम देख व समझ पा रहे है।
देवस्वरूपानंदजी ने बताई वाल्मिकी महिमा
सनातन धर्म महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अखण्ड ज्ञान आश्रम के संत देवस्वरूपानंदजी महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थितजनों को महर्षि वाल्मिकी की महिमा का वर्णन किया और कहा कि देश में श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव निर्मित करने में वाल्मिकीजी का अहम योगदान है। आरंभ में महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी, गोविंद काकानी, राजू केलवा, भुपेन्द्र सोनी, अरविन्द सोनी, गोपाल सोनी, कमल भाटी, मोहन वर्मा आदि ने श्री काश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष, गोपाल काकानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी आदि उपस्थित थे।
सर्किल जेल में गूंजा जय श्री राम, जय श्री राम
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर भाजयुमो ने अलग तरीके से मनाया। जिला जेल में भी जय श्री राम, जय श्री राम की गुंज रही। सोमवार सुबह भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में सर्किल जेल में अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जेल अधीक्षक लक्ष्मण भदोरिया, सहायक अधीक्षक ब्रजेश मकवाने, जिला मंत्री शुभम चौहान आदि मौजूद रहे। लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने पंक्तिबद्ध होकर उत्साहपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा होते देखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन भी सुना और शुभ मुहूर्त के समय (84 सेकेंड) सभी कैदी भावुक हो गए। इसके बाद कैदियों को खीर पूड़ी, सब्जी का भोजन करवाया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जेल अधीक्षक भदौरिया आदि ने भी कैदियों के साथ भोजन किया।
मंत्री काश्यप और पूर्व मंत्री कोठारी के आतिथ्य में हुई महाआरती
जैन सोशल ग्रुप यूथ द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दीपक व प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने आतिथ्य दिया।
डालूमोदी बाजार चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के मप्र रीजन अध्यक्ष व जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादीया द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने 600 वर्षों की कठिन तपस्या व हमारी 17 -18 पीढ़ी के बलिदान, योगदान के बारे में बताया। कहा कि सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने जा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा ऐतिहासिक दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं सभी को दी। जैन सोशल युथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर, सौरभ छाजेड़, हर्ष पटवा आदि ने अतिथियो का स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम युवा संघ से विप्लव जैन, निर्मल लुनिया, प्रकाश मूणत, अक्षय संघवी, राजेश जैन, प्रदीप डांगी आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






